Rajasthan 4th Grade Syllabus: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का पाठ्यक्रम जारी

Rajasthan 4th Grade Syllabus : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 52,453 पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च से शुरू होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। परीक्षा 19 सितंबर से 21 सितंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।

Rajasthan 4th Grade Syllabus: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का पाठ्यक्रम जारी
Rajasthan 4th Grade Syllabus: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का पाठ्यक्रम जारी

इस भर्ती के अंतर्गत सामान्य वर्ग के 46,931 पद और अनुसूचित क्षेत्रों के 5,522 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। प्रदेश में कई वर्षों बाद इस भर्ती परीक्षा का आयोजन हो रहा है।

Rajasthan 4th Grade Exam Pattern

क्र.स. विषय अनुमानित प्रश्न संख्या
1. सामान्य हिंदी 30
2. सामान्य अंग्रेजी 15
3. भूगोल 10
4. इतिहास, कला, संस्कृति (राजस्थान) 10
5. भारतीय संविधान एवं प्रशासनिक व्यवस्था 10
6. सामान्य विज्ञान 05
7. समसामयिक घटनाएं 10
8. बेसिक कंप्यूटर 05
9. गणित 25
कुल 120 प्रश्न

Rajasthan 4th Grade Syllabus

सामान्य हिन्दी:

संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया एवं विशेषण, तत्सम-तद्भव, देशज एवं विदेशी शब्द, संधि एवं संधि-विच्छेद, उपसर्ग एवं प्रत्यय, पर्यायवाची एवं विलोम शब्द, वाक्यांश के लिए एक शब्द, शब्द शुद्धि, वाक्य शुद्धि, काल के प्रकार, मुहावरे एवं लोकोक्ति, अंग्रेजी के पारिभाषिक शब्दों के हिंदी समानार्थक। कार्यालयी पत्रों से संबंधित ज्ञान में कार्यालय पत्र, कार्यालय आदेश, अधिसूचना, विज्ञप्ति, ज्ञापन, परिपत्र, निविदा और अर्द्धशासकीय पत्र शामिल हैं।

सामान्य अंग्रेजी:

Tenses, Active and passive voice, Direct and indirect narration, sentence transformation, sentence correction, incorrect word usage, use of articles and determiners, prepositions, punctuation, translation, glossary of official and technical terms, vocabulary including synonyms and antonyms।

सामान्य ज्ञान:

भूगोल: राजस्थान की स्थिति, विस्तार, भौतिक स्वरूप, मृदा, प्राकृतिक वनस्पतियां, जल संसाधन, जलवायु, जनसंख्या आकार एवं वितरण, परिवहन व्यवस्था, आपदा प्रबंधन।

राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति: ऐतिहासिक घटनाएँ, स्वतंत्रता आन्दोलन, महत्वपूर्ण व्यक्तित्व, भाषा, साहित्य, संस्कृति, वेशभूषा, लोक देवता, लोक साहित्य, बोलियाँ, मेले-त्यौहार, लोक संगीत, नृत्य, पर्यटन स्थल।

भारतीय संविधान एवं प्रशासनिक व्यवस्था: संविधान का परिचय, राज्य शासन के महत्वपूर्ण पद, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल, विधानसभा, न्यायपालिका, मुख्य सचिव, जिला प्रशासन, सूचना का अधिकार अधिनियम।

सामान्य विज्ञान: भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन, धातु-अधातु, प्रकाश का परावर्तन, आनुवांशिकी, मानव शरीर संरचना, प्रमुख मानव रोग, अपशिष्ट प्रबंधन।

सम-सामयिक घटनाएं: खेल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक, तकनीकी मुद्दे, राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम।

बेसिक कंप्यूटर: कंप्यूटर सिस्टम का अवलोकन, हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, ऑपरेटिंग सिस्टम, एमएस वर्ड, एमएस एक्सल, एमएस पॉवरपॉइंट, इंटरनेट, ईमेल।

गणित: महत्तम समापवर्तक, लघुत्तम समापवर्तय, औसत, लाभ-हानि, प्रतिशत, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात-समानुपात, साझा, समय एवं कार्य, चाल एवं दूरी, आंकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण।

Leave a Comment