AAICLAS Assistant Recruitment 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की सहयोगी कंपनी AAI-Cargo Logistics & Allied Services Company Limited (AAICLAS) ने देशभर के कई एयरपोर्ट्स पर Assistant (Security) के 166 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यदि आपने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर रखी है और आप एयरपोर्ट पर नौकरी करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए शानदार अवसर है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन 9 जून 2025 से शुरू हो चुके हैं और 30 जून 2025 शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा कर लें।
मुख्य जानकारी:
विवरण | जानकारी |
---|---|
भर्ती संस्था | AAI-Cargo Logistics & Allied Services Company Ltd (AAICLAS) |
पद का नाम | Assistant (Security) |
कुल पद | 166 |
वेतनमान | ₹21,500 से शुरू |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आवेदन अंतिम तिथि | 30 जून 2025 (शाम 5:00 बजे तक) |
आधिकारिक वेबसाइट | aaiclas.aero |
महत्वपूर्ण तिथियां:
-
नोटिफिकेशन जारी: 3 जून 2025
-
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 9 जून 2025
-
अंतिम तिथि: 30 जून 2025 (5:00 PM तक)
-
परीक्षा तिथि: जल्द घोषित की जाएगी
रिक्तियों का विवरण (एयरपोर्ट वाइज)
-
पटना एयरपोर्ट: 23 पद
-
विजयवाड़ा एयरपोर्ट: 24 पद
-
वडोदरा एयरपोर्ट: 9 पद
-
पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट: 3 पद
-
गोवा एयरपोर्ट: 53 पद
-
चेन्नई एयरपोर्ट: 54 पद
आवेदन शुल्क:
वर्ग | शुल्क |
---|---|
सामान्य/ओबीसी | ₹500 |
एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/महिला | ₹100 |
-
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड से ही मान्य होगा।
आयु सीमा:
-
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
-
अधिकतम आयु: 27 वर्ष (1 जून 2025 की गणना के अनुसार)
-
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
शैक्षणिक योग्यता:
-
उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा न्यूनतम 60% अंकों के साथ पास की हो।
-
SC/ST वर्ग के लिए न्यूनतम अंक 55% निर्धारित हैं।
चयन प्रक्रिया:
इस भर्ती के तहत चयन पूरी तरह मेरिट और पात्रता के आधार पर किया जाएगा:
-
आवेदन फॉर्म की स्क्रीनिंग
-
इंटरव्यू (साक्षात्कार)
-
दस्तावेज़ सत्यापन
-
मेडिकल जांच
-
अंतिम मेरिट लिस्ट जारी
आवश्यक दस्तावेज़:
-
12वीं की मार्कशीट व प्रमाण पत्र
-
पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
-
पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड)
-
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
-
अन्य योग्यता प्रमाणपत्र
वेतन संरचना:
वर्ष | मासिक वेतन |
---|---|
पहला वर्ष | ₹21,500 |
दूसरा वर्ष | ₹22,000 |
तीसरा वर्ष | ₹22,500 |
आवेदन प्रक्रिया:
-
AAICLAS की वेबसाइट aaiclas.aero पर जाएं।
-
होमपेज पर “Recruitment” सेक्शन में जाएं।
-
“AAICLAS Assistant Recruitment 2025” नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
-
Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
-
अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
-
फॉर्म सबमिट कर लें और उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए जुड़े रहें:
यहां आपको हर जरूरी सूचना तुरंत प्राप्त होगी।आप हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ सकते हैं।
AAICLAS Assistant Recruitment 2025 Check
कार्य | लिंक |
---|---|
आवेदन शुरू | 9 June 2025 |
अंतिम तिथि | 30 June 2025 (5:00 PM) |
[Apply Online] | 👉 Click Here |
[Official Notification] | 👉 Click Here |
[Official Website] | 👉 aaiclas.aero |