Rajasthan High Court Driver Recruitment 2025: राजस्थान उच्च न्यायालय ने वाहन चालक (Driver) के कुल 58 पदों के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी, जिसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी राजस्थान हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन 18 जून 2025 से शुरू होकर 7 जुलाई 2025 शाम 5:30 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। वहीं, शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2025 रात 11:59 बजे तय की गई है।
रिक्त पदों का विवरण:
संस्था | पदों की संख्या |
---|---|
राजस्थान उच्च न्यायालय | 25 पद |
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण | 2 पद |
जिला न्यायालय (गैर अनुसूचित: 25, अनुसूचित: 1) | 26 पद |
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (गैर अनुसूचित: 2, अनुसूचित: 3) | 5 पद |
कुल पद | 58 पद |
योग्यता और अनुभव:
-
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
-
हल्के मोटर वाहन का वैध ड्राइविंग लाइसेंस और न्यूनतम 3 वर्षों का अनुभव होना चाहिए।
-
अभ्यर्थी की दृष्टि सामान्य (6/6) होनी चाहिए।
-
सड़क किनारे वाहन मरम्मत और ड्राइविंग स्किल में दक्षता आवश्यक है।
आयु सीमा:
-
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
-
अधिकतम आयु: 40 वर्ष (1 जनवरी 2026 के अनुसार)
-
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क:
वर्ग | शुल्क (₹) |
---|---|
सामान्य / अन्य राज्य | 750 |
ओबीसी / ईडब्ल्यूएस / एमबीसी | 600 |
अनुसूचित जाति / जनजाति / भूतपूर्व सैनिक | 450 |
दिव्यांगजन | निःशुल्क |
शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया:
-
लिखित परीक्षा
-
ड्राइविंग और मरम्मत से संबंधित जॉब टेस्ट
-
व्यक्तिगत साक्षात्कार (इंटरव्यू)
-
दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण
-
फाइनल मेरिट लिस्ट
लिखित परीक्षा प्रारूप:
-
कुल अंक: 100
-
प्रश्न प्रकार: वस्तुनिष्ठ (Objective)
-
समय: 2 घंटे
-
निगेटिव मार्किंग: नहीं
-
योग्यता अंक:
-
सामान्य वर्ग: 45 अंक
-
SC/ST/Ex-Servicemen: 40 अंक
-
विषय | प्रश्न | अंक |
---|---|---|
ट्रैफिक संकेत व निर्देश पढ़ने की समझ | 20 | 20 |
वाहन मरम्मत का तकनीकी ज्ञान | 20 | 20 |
ट्रैफिक नियम | 30 | 30 |
ट्रैफिक चिन्ह | 30 | 30 |
कुल | 100 | 100 |
जॉब टेस्ट व साक्षात्कार विवरण:
-
ड्राइविंग टेस्ट: 70 अंक
-
रोड साइड मरम्मत टेस्ट: 20 अंक
-
इंटरव्यू: 10 अंक
चयन कुल 100 अंकों के मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा।
वेतनमान और भत्ते:
-
प्रशिक्षण अवधि में: ₹14,600 प्रतिमाह
-
इसके पश्चात पे मैट्रिक्स लेवल-5 के तहत: ₹20,800 से ₹65,900 प्रतिमाह तक
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
-
सबसे पहले hcraj.nic.in पर जाएं।
-
“Recruitment” सेक्शन में जाकर Driver भर्ती नोटिफिकेशन पढ़ें।
-
पात्रता सुनिश्चित करने के बाद Apply Online बटन पर क्लिक करें।
-
मांगी गई जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
-
आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
-
सबमिट किए गए फॉर्म की प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए जुड़े रहें:
यहां आपको हर जरूरी सूचना तुरंत प्राप्त होगी।आप हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ सकते हैं।
Rajasthan High Court Driver Recruitment 2025 Check
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ : 18 जून 2025
अंतिम तिथि : 7 जुलाई 2025 (शाम 5:30 बजे)
फीस जमा करने की अंतिम तिथि : 8 जुलाई 2025 (रात 11:59 बजे)
आवेदन करने के लिए क्लिक करें
नोटिफिकेशन डाउनलोड करें