राजस्थान पशु परिचर भर्ती के लिए आधिकारिक समूह से उत्तर कुंजी 24 जनवरी को जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में हिस्सा लिया है, वे अब अपनी आधिकारिक उत्तर कुंजी देखकर यह जान सकते हैं कि उनके कितने प्रश्न सही हैं और कितने गलत।

राजस्थान पशु परिचर भर्ती की परीक्षा के आयोजन के बाद से ही उम्मीदवार इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह परीक्षा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की गई थी और कुल 5934 पदों के लिए यह भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई थी और अब आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 जनवरी से 17 फरवरी तक स्वीकार किए गए थे। परीक्षा का आयोजन 1, 2 और 3 दिसंबर को किया गया था। परीक्षा के पश्चात, 24 जनवरी को आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी गई। यदि किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में त्रुटि का संदेह है, तो वह 28 से 30 जनवरी 2025 तक आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्ति दर्ज करने के लिए ₹100 का शुल्क निर्धारित किया गया है।
आंसर की चेक करने की प्रक्रिया:
राजस्थान पशु परिचर भर्ती की आधिकारिक उत्तर कुंजी चेक करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वहां पर “आंसर की” के सेक्शन पर क्लिक करें।
- उसके बाद “एनिमल अटेंडेंट 2023 वैकेंसी” का नाम चुनें।
- इस पर क्लिक करके अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
Rajasthan Pashu Paricharak Answer Key Check
राजस्थान पशु परिचर भर्ती आंसर की डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
राजस्थान पशु परिचर भर्ती के लिए नोटिस डाउनलोड करने हेतु यहां क्लिक करें।