Rajasthan Patwari Exam Date 2025 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान पटवार भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 2020 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिनमें अनुसूचित क्षेत्र के 287 पद और गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 1733 पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 फरवरी से 23 मार्च तक चलेगी। इस परीक्षा के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जिन्होंने स्नातक स्तरीय समान पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पटवार परीक्षा का आयोजन 11 मई 2025 को प्रस्तावित किया गया है। परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर कुंजी जल्द जारी की जाएगी। इस भर्ती के पश्चात चयन बोर्ड द्वारा 4000 से अधिक पदों के लिए नई भर्ती निकाली जाएगी।
परीक्षा की स्कीम (Scheme of Examination)
परीक्षा एक पेपर की होगी, जिसकी अवधि 3 घंटे होगी। परीक्षा में निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे:
विषय | अनुमानित वेटेज | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
---|---|---|---|
सामान्य विज्ञान, भारत का इतिहास, राजनीति और भूगोल, सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स | 25 | 38 | 76 |
राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति और राजनीति | 20 | 30 | 60 |
सामान्य अंग्रेजी और हिंदी | 15 | 22 | 44 |
मानसिक योग्यता और तर्कशक्ति, मूलभूत संख्यात्मक दक्षता | 30 | 45 | 90 |
बेसिक कंप्यूटर | 10 | 15 | 30 |
कुल | 100 | 150 | 300 |
नोट:
-
परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
-
परीक्षा बहुविकल्पीय और वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
Rajasthan Patwari Exam Date 2025
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा 11 मई 2025 को राजस्थान के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। इस बार परीक्षा में स्नातक स्तरीय समान पात्रता परीक्षा (CET) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। अधिक अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए, यह परीक्षा एक दिन के बजाय दो दिन भी आयोजित की जा सकती है।
Rajasthan Patwari Form Date
राजस्थान पटवार भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी किया गया है। इसमें कुल 2020 पद शामिल हैं, जिनमें अनुसूचित क्षेत्र के 287 और गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 1733 पद हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 फरवरी से 23 मार्च 2025 तक । इस परीक्षा में केवल वे अभ्यर्थी पात्र होंगे जिन्होंने स्नातक स्तरीय समान पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की है।