राजस्थान में सफाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है, जो 23,820 पदों के लिए आयोजित की जा रही थी। अब इसे स्थगित कर दिया गया है, और यह आदेश राजस्थान स्वास्थ्य शासन विभाग, जयपुर द्वारा जारी किया गया है।
इस भर्ती को 4 दिसंबर को राजस्थान स्वास्थ्य शासन विभाग ने रद्द करने का आदेश दिया। आदेश में यह बताया गया कि 29 सितंबर को जारी की गई भर्ती विज्ञप्ति अब वापस ली जा रही है। यह भर्ती को रद्द करने का यह तीसरी बार है। इसके रद्द होने का कारण संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ और प्रशासक के बीच हुए समझौते से जुड़ा है, जिसमें जयपुर के हेरिटेज और ग्रेटर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों के अनुभव प्रमाण पत्र की कमी के कारण भर्ती प्रक्रिया को स्थगित किया गया।
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती को अब तक दो बार पहले रोका जा चुका था और अब इसे तीसरी बार निरस्त किया गया है। इस बार 7 दिसंबर को लॉटरी निकलने की योजना थी, लेकिन अब यह प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। पहले सफाई कर्मचारियों की हड़ताल और उनकी मांगों को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार ने जयपुर में सफाई कर्मचारियों के लिए बनाए गए अनुभव प्रमाण पत्रों को गलत बताया। इसके अलावा, वाल्मीकि समाज से जुड़े कर्मचारियों के लिए अनुभव प्रमाण पत्र भी तैयार नहीं किए गए थे, जिसके कारण इस भर्ती को रद्द करना पड़ा। सफाई कर्मचारियों की मांगों को स्वीकार करते हुए भर्ती को स्थगित किया गया है।
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के तहत कुल 23,820 पदों पर नियुक्तियां की जानी थीं। इनमें से 23,390 पद नॉन-टीएसपी क्षेत्र के थे और 430 पद टीएसपी क्षेत्र के लिए निर्धारित किए गए थे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक स्वीकार किए गए थे।
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लॉटरी प्रक्रिया के आधार पर किया जाना था, जिसमें कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं आयोजित किया जाना था।
Rajasthan Safai Karamchari Vacancy Cancelled Check
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के निरस्त होने का आदेश यहां से देखें