RRB Group D Syllabus: रेलवे ग्रुप डी के 32438 पदों पर भर्ती का जाने, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस…

RRB Group D Syllabus: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी के 32,438 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार अपनी क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 22 फरवरी (रात 11:59 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं।

RRB Group D Syllabus: रेलवे ग्रुप डी के 32438 पदों पर भर्ती का जाने, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस…
RRB Group D Syllabus: रेलवे ग्रुप डी के 32438 पदों पर भर्ती का जाने, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस…

यदि आप इस परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले इसका सिलेबस समझना जरूरी है। यहां RRB ग्रुप डी के सिलेबस और चयन प्रक्रिया की जानकारी दी गई है।

भर्ती के पद

RRB ग्रुप डी के अंतर्गत विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे गए हैं, जैसे:

  • असिस्टेंट (S&T)
  • सहायक (वर्कशॉप)
  • असिस्टेंट ब्रिज
  • असिस्टेंट कैरिज और वैगन
  • असिस्टेंट लोको शेड (डीजल और इलेक्ट्रिकल)
  • असिस्टेंट ऑपरेशन (इलेक्ट्रिकल)
  • असिस्टेंट पी.वे
  • असिस्टेंट टीएल और एसी (वर्कशॉप)
  • पॉइंट्समैन
  • ट्रैकमेंटेनर-IV

पात्रता मानदंड

  • उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए या NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • उम्र सीमा: 18 से 36 वर्ष।
  • आयु में छूट: ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष और SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट।

परीक्षा पैटर्न

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में होगी।

  • कुल प्रश्न: 100
  • समय: 90 मिनट (PWBD उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट)
  • विषय:
    • जनरल साइंस – 25 प्रश्न
    • गणित – 25 प्रश्न
    • जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग – 30 प्रश्न
    • जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स – 20 प्रश्न
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेंगे।

चयन प्रक्रिया:

चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं:

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) – इसमें मार्क्स नॉर्मलाइजेशन होगा।
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) – सफल उम्मीदवारों को इसमें भाग लेना होगा।
  3. दस्तावेज़ सत्यापन – PET के बाद दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा।

RRB Group D Syllabus 2025

ग्रुप डी परीक्षा के लिए चार मुख्य विषय शामिल हैं:

  1. सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति (30 अंक)
    • सादृश्य, कोडिंग-डिकोडिंग, गणितीय संचालन, वर्गीकरण, न्यायवाक्य, डेटा व्याख्या, वेन आरेख, और तर्क पर आधारित प्रश्न।
  2. सामान्य विज्ञान (25 अंक)
    • 10वीं स्तर की भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवन विज्ञान।
  3. गणित (25 अंक)
    • संख्या प्रणाली, प्रतिशत, लाभ और हानि, ज्यामिति, समय और दूरी, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, बीजगणित, और त्रिकोणमिति।
  4. सामान्य जागरूकता (20 अंक)
    • विज्ञान और प्रौद्योगिकी, राजनीति, अर्थशास्त्र, खेल, संस्कृति, और समसामयिक घटनाओं से संबंधित प्रश्न।
विषय प्रश्नों की संख्या
सामान्य बुद्धि और तर्क 30
सामान्य विज्ञान 25
गणित 25
सामान्य जागरूकता और समसामयिक मामले 20

Leave a Comment